भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की आगामी 2 फरवरी को होने वाली मेरठ रैली के लिए दावा किया जा रहा है कि ये उनकी प्रदेश में सभी रैलियों की तुलना में बड़ी रैली होगी।रैली से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा व मोदी की हवा के संकेत व दिशा की जानकारी तो मिलेगी ही वहीं पूरे प्रदेश की सियासी बयार का रुझान भी पता चलेगा। इसमें कोई शक नहीं है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अन्य क्षेत्रों की तुलना में भाजपा के लिए अपेक्षाकृत रूप से काफी बेहतर रहा है। इस समय भी पार्टी के कुल 47 विधायकों में सबसे ज्यादा 12 विधायक इसी क्षेत्र से जीतकर आए हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की मेरठ रैली पुरानी सभी रैलियों के रिकार्ड ध्वस्त करते हुए नया इतिहास रचेगी। आगामी लोकसभा चुनाव में देश की सत्ता नरेंद्र मोदी के हाथों में होगी और देश खुशहाली के पथ पर अग्रसर होगा। कैप्टन सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में देश में नरेंद्र मोदी की आंधी चल रही है, जिससे सभी विपक्षीदल बौखलाएं हैं। उन्होंने कहा कि श्री मोदी की रैली में उमड़ रहा जनसैलाब इस बात का संकेत है कि उत्तर प्रदेश की जनता वर्तमान केन्द्र व प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार व शोषण से तंग आ चुकी है।
मुजफ्फरनगर दंगों के बाद धुव्रीकरण को भाजपा भले ही अपने हक में माने लेकिन पिछले चुनावी आंकड़ों पर गौर करें तो दिल्ली दूर नजर आती है। मेरठ में 2 फरवरी को होने जा रही मोदी की विजय शंखनाद रैली कई मामलों में अब तक हो चुकी रैलियों से अलग होगी।यह रैली भीड़ की कसौटी पर ही नहीं कसी जाएगी बल्कि मुजफ्फरनगर की तपिश और सियासत पर उसके प्रभाव के असर के रूप में भी देखी जाएगी।
उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता कांग्रेस व सपा के कुशासन से मुक्ति चाहती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का विकास से कोई लेना देना नहीं। सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश का गरीब तबका व मुस्लिम बदहाल हैं, जिनकी सुनने वाला कोई नहीं। किसानों के साथ भी प्रदेश सरकार द्वारा छल किया गया। गन्ने के दाम न बढ़ाना सरकार की विफलता को दर्शाता है। इसके अलावा बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष मानवीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र चौधरी, पदमलता निम, देवव्रत त्यागी, मनोज कुमार, पूर्व चेयरमैन चौ. भूपेंद्र सिंह, चौ. विजयपाल सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर इंद्रेश त्यागी, शक्ति सिंह, प्रमोद कौशिक, मनोज, डा. गोविंद बटार, रणधीर चौहान आदि मौजूद रहे।
सनद रहे कि भाजपा नेता विधान मंडल दल के नेता हुकुम सिंह भी इसी क्षेत्र के मुजफ्फरनगर जिले के कैराना से विधायक हैं। भाजपा के संगठनात्मक ढांचे की देखरेख करने वाले प्रदेश महामंत्री (संगठन) राकेश कुमार भी इसी क्षेत्र के हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी पश्चिमी क्षेत्र में आने वाली लोकसभा की गाजियाबाद सीट से सांसद हैं। स्वाभाविक है कि रैली में जुटने वाली भीड़ इन सब नेताओं की पहुंच व पकड़ की कसौटी बनेगी।
प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह का दावा है, इस बार कार्यकर्ता नहीं जनता खुद भाजपा को केंद्र की सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। मोदी की रैलियों में उमड़ रहा जन सैलाब इस हकीकत को साबित करता है।