भाजपा की जीत पर बनारस में मुस्लिम महिलाओं ने गाया राष्ट्रगान, कहा- कबूल हुई दुआख्वानी




गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के जबरदस्त प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र की मुस्लिम महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मुस्लिम महिलाओं ने इस मौके पर राष्ट्रगान गाकर देश की एकजुटता का संदेश दिया। मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि उनकी दुआख्वानी कबूल हुई।

मुस्लिम महिला मंच की अध्यक्ष हुमा बानो के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं ने लल्लापुरा में एकत्र होकर भाजपा की जीत की खुशियां मनाई। उन्होंने वहां मिठा‌इयां भी बांटीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत के लिए हमने दुआख्वानी की थी। हमारी दुआख्वानी कबूल हुई और भाजपा का अब दोनों राज्यों में सरकार बनेगी।

भाजपा की इस जीत से उत्साहित दूसरी अन्य मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि देश में कुछ अच्छा होना है तो भाजपा को हर जगह पर जीतना होगा। देश में विकास के लिए जरूरी है कि बाजपा की सरकार हर राज्य में में। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर है। भाजपा को  मुस्लिम महिलाओं का भाग्य बदलने वाला बतया।

बता दें कि बीते आठ दिसंबर को वाराणसी के दोषीपुरा स्थित ईदगाह में मुस्लिम महिला मंच और भाजपा की ओर गोष्ठी आयोजित हुई थी। इसमें तीन तलाक पर चर्चा हुई थी थी और इसके उपरांत गुजारात में भाजपा की जीत के लिए दुआख्वानी बी हुई थी।

गोष्ठी की अध्यक्षता कर रही हुमा बानो ने कहा था कि सभी मुस्लिम महिलाएं वर्षों से चली आ रही तीन तलाक की कुप्रथा को केंद्र की मोदी सरकार ने समाप्त करने के निर्णय से खुश हैं। साथ ही उन्होंने गुजरात की मुस्लिम महिलाओं से अपील किया था कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को ही जिताएं।  मुस्लिम महिलाओं का भाग्य बदले।

मुस्लिम महिलाओं ने इस मौके पर राष्ट्रगान गाया और मिठाइयां बांटी।

साभार: अमर उजाला

Post a Comment

Previous Post Next Post