![]() |
दिग्विजय सिंह |
कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह यु तो भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी जी का मज़ाक उड़ाने का यहाँ तक कि गालिया देने का कोई मौका नहीं छोड़ते। किसी न किसी बहाने कांग्रेस काल की बड़ाई और मोदी साशन को नीचे दिखाते है। अब तक कांग्रेस पार्टी में सोनिया गाँधी के दामाद रोबर्ट वाड्रा भ्रस्टाचारों के आरोपों से घिरे हुए थे तो अब इस रेस में दिग्विजय सिंह के दामाद भवानी सिंह भी आ चुके हैं।
जिस तरह से सोनिया गाँधी की आड़ में रोबर्ट वाड्रा कई घोटाले करते रहे ठीक उसी तरह से दिग्विजय सिंह के दामाद भवानी भी भ्रस्टाचार कर रहे थे।
दरसअल कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के दामाद भवानी सिंह के खिलाफ बेंगलूरू की एक अदालत में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। यह केस बालाजी इलेक्ट्रिकल्स की शिकायत पर दर्ज हुआ है। बालाजी इलेक्ट्रिकल्स ने ये आरोप लगाते हुए केस दायर किया है कि जिस समय दिग्विजय सिंह कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी थे, उस समय उनके दामाद भवानी सिंह ने बालाजी इलेक्ट्रिकल्स को ठेका दिलाने का भरोसा दिलाया था, जिसकी एवज में भवानी सिंह ने 1.15 करोड़ रुपए घूस लिया था, लेकिन बालाजी इलेक्ट्रिकल्स को न काम मिला और न ही पैसा वापस मिला।
दबाव बनाने पर भवानी सिंह ने 55 लाख रुपए का एक चेक दिया। फिर 35 लाख का एक चेक दिया। अंत में 25 लाख का एक और चेक दिया। दरअसल, बालाजी इलेक्ट्रिकल्स को चेक तो मिल गया, लेकिन बैंक में लगाने पर पता चला कि जिस खाते का चेक दिया गया था, उसमें पैसा ही नहीं है। जिसके बाद भवानी सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। वैसे भी दिग्विजय खुद को किसी से कम नहीं समझते। तो अगर सोनिया गाँधी के दामाद भ्रस्टाचार कर सकते है तो उनके दामाद भी पीछे नहीं रहने चाहिए। आखिर कांग्रेस है तो दामादो को तो सुर्ख़ियों में होना ही चाहिए।