One finger challenge |
इंटरनेट की दुनिया अनोखे चैलेंजेज के लिए मशहूर हो चुकी है। लोगों में भी ऐसे चैलेंजेज के लिए दिलचस्पी बढ़ी है। इसकी वजह पॉपुलैरिटी है? लेकिन सोचने वाली बात है, जो जनता ट्रेंड या फिर चैलेंज के नाम पर जान जोखिम में डालकर वाहियात कारनामें करती है। क्या उनमें से एक शख्स भी ऐसे करनामे किसी दूसरे शख्स कहने पर करेगा? शायद नहीं। बीते दिनों ऐसे ही कुछ चैलेंज इंटरनेट पर बाढ़ की तरह आए थे, जिन्हें करते वक्त लोगों ने अपने दिल की छोड़ सिर्फ दिमाग की सुनी।
किकी चैलेंज
इस चैलेंज के बारे में आप जानते होंगे। क्योंकि यह अब भी इसे कई लोग अंजाम दे रहे हैं। इसकी शुरुआत अमेरिकन कॉमेडियन Shiggy के एक विडियो के आने के बाद हुई थी। लोगों को उनका अंदाज पसंद आया। फिर यह अंदाज एक चैलेंज में बदल गया और लोग गाड़ी से निकलकर उसके साथ-साथ चलते और नाचते।
वन फिंगर चैलेंज
आप सोच रहे होंगे आखिर यह क्या बला है? बाबा यह भी एक चैलेंज ही है, जिसे वन फिंगर चैंलेज के नाम जाना जाता है। कोई नहीं जनता की इस चैलेंजे का उद्भव कैसे हुआ। लेकिन इस चैलेंज के लिए लोगों ने अपने कपड़े उतार दिए। जी हां, चैलेंज को पूरा करने के लिए आपको अपने शरीर के प्राइवेट पार्ट्स को सिर्फ एक उंगली से छुपाना होता है।
यह भी एक तरह का चैलेंज था। काइली अमेरिका की मशहूर हस्ती हैं। वह एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने अजीब लिप की फोटो शेयर की थी। इसके बाद से लोगों ने उसे चैलेंज की तरह ले लिया और अपने होंठो को खौफनाक दिखाने के लिए कई उलजुलूल काम किए।
इस चैलेंज के लिए लोगों ने डिटरजेंट तक को खा लिया। जी हां, यह सबसे खतरनाक चैलेंजेज में से एक था। लेकिन इसके बावजूद भी लोगों ने इसे बड़े दिल से किया। दिखने में जो आपको टॉफी लग रहे हैं। असल में वो डिटरजेंट के पीस हैं।
फायर चैलेंज
यह काफी दर्दनाक और खौफनाक चैलेंज था। इसे पूरा करने के लिए लोगों ने अपने शरीर को आग के हवाले भी किया है। और हां, इसे करने के चक्कर में कई लोग अस्पताल भी पहुंचे थे।
कंडोम चैलेंज
कसम से… कौन लाता है ऐसे चैलेंज? इस चैलेंज के आने के बाद दुनिया जान गई थी कि कॉन्डम सिर्फ एक ही काम नहीं आता। इस चैलेंज के दौरान लोग कॉन्डम में पानी भरकर उसे सिर पर पहन लेते, तो कुछ इसे अपनी नाक में डालते और मुंह से निकालते। दोनों ही सूरत में यह चैलेंज जिंदगी लेने वाला था।
इस चैलेंज की शुरुआत का श्रेय चीन की एक महिला को जाता है। उस महिला ने एक ए4 साइज के पेपर को अपनी कमर पर रखा और दुनिया को बताया कि वह कितनी पतली हैं। इसके बाद इंटरनेट पर कमर पर पेपर रखकर लाखों महिलाएं अपने पतले होने का सबूत देने लगीं।
सिनेमन चैलेंज
इस चैलेंज के तहत लोगों को एक चमच पीसी हुई दाल चीनी 60 सेकेंड में खानी थी, वो भी बिना कुछ पीए। इसे खाने के चक्कर में कई लोगों की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें अस्पताल जाना पड़ा था।
यह चैलेंज Neknominate चैलेंज के नाम से भी मशहूर हुआ था। इस चैलेंज के दौरान लोगों को ऐसे खतरनाक अंदाज में शराब पीनी होती थी। इसे पूरा करते-करते कुछ लोगों की जान भी चली गई थी।
अपनी खूबसूरती का प्रमाण देने के लिए कई लोगों ने इस चैलेंज हाथों-हाथ लिया। इस चैलेंज के तहत लोगों को सिक्कों की एक लाइन अपनी कॉलरबोन पर बेलेंस करनी होती थी।
तो समझ गए ना… इंटरनेट पर आया हर चैलेंज जानदार या शानदार नहीं होता। कुछ ऐसे भी होते हैं, जिनसे लोगों को दूर रहने की जरूरत है। क्योंकि इन चैलेंजेस को पूरा चक्कर में उनकी जान तक जा सकती है।